वाराणसी, नवम्बर 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददात। संसार में हर मनुष्य आंतरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ा है। जो परमात्मा मेरे शरीर में है वहीं अन्य के शरीर में भी है। इस विचार को आत्मसात करने के स्थान पर वर्तमान में इससे दूरी बनाई जा रही है। यही कारण है कि संसार में मारकाट मची है। यह कहना है बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का। वह रविवार को अखिल भारतीय विद्वत परिषद के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि थे। सुंदरपुर स्थित पं.रामनाथ चौधरी शोध संस्थान के सभागार में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की एकमात्र ऐसी संस्कृति है जो इस अवधारणा में अकाट्य आस्था रखती है कि समस्त मनुष्यों में एक ही परमात्मा का वास है। संसार की दूसरी कोई संस्कृति इतनी विराट व्यवस्था वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हम मनुष्यों के वैचारिक पटल पर अविश्वास,...