लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- थाना मैलानी की पुलिस चौकी संसारपुर में होली पर निकलने वाले जुलूस और होलिका दहन को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की गई। साथ ही अराजकता फैलाने वालों पर सख्ती के साथ निपटने की हिदायत भी दी गई। नायब तहसीलदार गोला ताहिर परवेज ने कहा कि होलिका दहन और होली पर निकलने वाले जुलूस में किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न ना हो, पूर्व से जहां पर होलिका दहन होता आया है। वहीं पर इस बार भी होलिका दहन होगा। परम्परागत रुट पर ही होली का जुलूस भी निकलेगा। किसी भी प्रकार से कोई नई परम्परा नही डाली जाएगी। कोई भी व्यक्ति अगर किसी तरह की कोई अराजकता या माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मौर्य ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.