लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- थाना मैलानी के संसारपुर कस्बे में पारंपरिक रूप से होली के दिन निकलने वाला जुलूस भारी पुलिस फोर्स और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग डीजे पर होली के गानों पर नाचते गाते व अबीर गुलाल उड़ाते हुए पूरे कस्बे में निकलने वाले जुलूस में शामिल हुए। थाना मैलानी प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य सहित कई पुलिस चौकियों की फोर्स व पीएसी बल मौजूद रहा। कस्बे में होली के दिन पारंपरिक रूप से पूरे कस्बे में निकलने वाला होली का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यबस्था व भारी पुलिस फोर्स के बीच शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोग डीजे पर बज रहे होली के गानों पर नाचते गाते व एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान अराजक तत्वों से निपटने क...