संसारपुर में करंट लगने से बालक अचेत, सदर अस्पताल में भर्ती
खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया जिले के संसारपुर निवासी एक बालक को सोमवार को करंट लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक की पहचान बलवीर कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को घर में नंगे तार के चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा, जिससे परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बालक का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.