मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। संसाधन और सुविधाओं को बताने में 17 हजार स्कूलों ने रुचि नहीं दिखाई है। सूबे के इन स्कूलों ने पोर्टल पर सर्टिफिकेशन पूरा नहीं किया है। 18 जिले के शत प्रतिशत स्कूलों ने संसाधन और सुविधा का ब्योरा बताया है। मुजफ्फरपुर समेत 20 जिलों में 20 से 30 फीसदी स्कूलों ने यह रिकॉर्ड नहीं दिया है।विभाग ने इसकी समीक्षा की है और संबंधित जिलों के डीईओ व डीपीओ से जवाब मांगा है। विभाग ने निर्देश दिया है कि संसाधन नहीं देने वाले स्कूलों में संबंधित सुविधाएं शून्य मानी जाएंगी और इसी के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूलों को विभागीय पोर्टल पर अपने स्कूल में कमरों की संख्या, पेयजल, शौचालय, खेल मैदान समेत अन्य संसाधनों का रिकार्ड देना था। इसी के आधार पर स्कूलों को जरूरत के अनुसार चीजें मुहैया कराई जानी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.