उन्नाव, मार्च 12 -- उन्नाव। सफाई के नाम पर प्रतिमाह करोड़ों रुपये खर्च करने वाली नगर पालिका आज तक शहरियों को गंदगी से निजात नहीं दिला पाई। पालिका के पास सफाई के संसाधन भरपूर हैं, फिर मुख्य सड़क से लेकर मोहल्ले की गलियों में कूड़े के ढ़ेर जमा है। इससे लोगों को गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार शहर में रोजाना 48 टन कूड़ा निकलता है। लेकिन उठान औसतन 30 टन ही हो पा रहा है, 18 टन कूड़े इधर-उधर फैला रहता है। हालांकि नगर पालिका के पास कूड़ा उठान के लिए पर्याप्त संसाधन हैं और सफाई पर प्रतिदिन लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद इसके शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मोहल्ले के लोग परेशान हैं। नगर पालिका के पास लोडर, जेसीबी, डंपर, हाथ कूड़ा गाड़ी, ई- ठेलिया सहित अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। सफाई के लिए 568 सफाई कर्मियों की तैनाती है। जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.