एटा, अप्रैल 13 -- जनपद में आगजनी की घटनाएं कम नहीं हो रहीं। दूर स्थान पर आग लगने के बाद गाड़ी को पहुंचने में ही समय लग जाता है तो कहीं पर सकरे इलाकों में फायरब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंच पाती। यहीं कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में आगजनी की घटनाएं और बढ़ गईं। ग्रामीण क्षेत्र खासकर फसल, कूड़ा में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ये घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर फसलों में आग की होती हैं। ग्रामीण अंचल में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल जागरुकता अभियान चलाया जाता है। यह भी पढ़ें- पांच ब्लॉकों में अग्निशमन केंद्रों के स्थापना की पहल इस बार तो अग्नि सचेतक भी बनाए गए हैं, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। बीते कुछ सालों की बात करें तो आगजनी की घटनाएं बढ़ी है। हालांकि काफी हद तक नु...