शामली, मई 1 -- थानाभवन। एक 16 वर्षीय किशोरी को फुसलाकर भागा ले जाने के मामले में थाना भवन पुलिस ने आरोपी शादीशुदा व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दूसरे पक्ष से है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के एक परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना भवन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। थाना भवन पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी आरोपी आस मोहम्मद पुत्र मुकर्रम, निवासी ग्राम मसावी को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 वर्ष की सजा वह पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस ने उ...