पूर्णिया, जून 19 -- हरदा, एक संवाददाता। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही कामाख्या ओपी इन दिनों पुलिस बल, भवन और मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रही है। स्थिति यह है कि तीन पंचायतों की सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व केवल चार पुलिस जवानों के भरोसे संचालित हो रहा है। जवानों की कमी के कारण नियमित गश्ती, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा आपातकालीन घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई में पुलिस को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की आबादी और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए वर्तमान पुलिस बल नाकाफी साबित हो रहा है। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर कार्य का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका असर पुलिसिंग व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार कामाख्या ओपी में...