आजमगढ़, मई 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को निखारने की व्यवस्था संसाधनों के अभाव में लगातार कमजोर होती जा रही है। राजकीय और एडेड विद्यालयों में छात्रों से मात्र पांच रुपये प्रति माह क्रीड़ा शुल्क लिया जाता है, जिससे जिला, मंडल और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का संचालन किया जाता है। सीमित बजट के कारण खिलाड़ियों को न तो पर्याप्त प्रशिक्षण मिल पा रहा है और न ही आवश्यक सुविधाएं। जिले में 24 राजकीय, 97 एडेड तथा करीब सात सौ वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। राजकीय एवं एडेड विद्यालयों में अनुसूचित जाति के छात्रों से शुल्क नहीं लिया जाता है। जिला क्रीडा सचिव दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, दो माह का शुल्क (10 रुपये प्रति छात्र) डीआईओएस कार्यालय स्थित क्रीड़ा समिति में जमा होता है, जिससे पूरे वर्ष खेल गत...