शाहजहांपुर, मई 3 -- शाहजहांपुर। बिजली निगम में कर्मियों और संसाधनों की कमी को लेकर अभियंता संघ में नाराजगी देखने को मिली। समस्याओं से जूझ रहे अभियंताओं ने प्रभारी अधीक्षण अभियंता (एसई) को पत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग उठाई। संघ का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के चलते कार्य का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे समय पर कार्य पूरा करना मुश्किल हो रहा है। वहीं पर्याप्त संसाधन न होने से फील्ड में कार्य प्रभावित हो रहा है और उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एसडीओ मनीष चंद्रा के साथ जेई संगठन के जिलाध्यक्ष अजय यादव, जेई जयंत कुमार, आदर्श सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लंबित मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन सभी ने एकजुट होकर विभागीय व्यवस्थाओं में सुधार और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की...