रांची, मई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से 'वैश्विक संकट, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों पर उसका प्रभाव', विषय पर शुक्रवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों को वर्तमान वैश्विक चुनौतियों, ऊर्जा संकट व खाद्य सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के प्रति जागरूक बनाना था। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सिस्टर सुषमा, डॉ रंजू कुमारी व डॉ मनीषा के नेतृत्व मे हुए कार्यक्रम में वैश्विक स्तर पर बढ़ती आर्थिक अस्थिरता, जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और इनके कारण पेट्रोल-डीजल व खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा की गई। प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा संरक्षण, खाद्य सुरक्षा तथा पर...