पाकुड़, सितम्बर 7 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार की शाम नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने की। बैठक में विशेष रूप से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए। ​बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने चिंता जताई कि कई योग्य मतदाताओं के नाम अनमार्क हटाए या संदिग्ध हो चुके हैं, जिन्हें सुधारने के लिए दस्तावेजों की मांग की जा रही है ऐसे में दस्तावेज तैयार करने में आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा हुई । इससे आम जनता को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

मतदाता सूची में सुधार ​बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड के संसाधनों, खनिज संपदा और स्थानीय अधिकारों के ...