नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र और पार्टी के नए केंद्रीय संगठन के लिए भाजपा नेतृत्व की कवायद तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार रात को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह व संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने अहम बैठक की है। इसके पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अमित शाह के साथ अलग-अलग बैठकें हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र के पहले बुधवार शाम को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह व महामंत्री संगठन बी एल संतोष के साथ लंबी बैठक की है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में संसद सत्र के लिए भावी ऐजेंडे खासकर महिला आरक्षण संशोधन विधेयक व परिसीमन विधेयक के लिए आवश्यक संख्या बल जुटाने और अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढावा चोरी...