नई दिल्ली, मार्च 24 -- सीमा क्षेत्र विकास के लिए 39 हजार परियोजनाएं मंजूर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि वित्त वर्ष 2004-05 से अब तक सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 39,000 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वीकृत की गई हैं। लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में सड़कों, सीमा चौकियों, पुल और पुलियों का निर्माण, डॉक्टरों, पैरामेडिकल और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासीय क्वार्टर, स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त कमरे, आदि शामिल हैं। पिछले तीन वर्षों में इस कार्यक्रम के तहत पात्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रतिबद्ध देनदारियों के लिए 168.90 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।पूर्वोत्तर के लो...