नई दिल्ली, मार्च 13 -- विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को एलपीजी संकट के मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब देने की मांग करते हुए नारे लगाए। तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और एलपीजी संकट तथा सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए नारे लगा रहे थे। उनके साथ कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के सांसद भी शामिल हुए।तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, देश में एलपीजी का बहुत बड़ा संकट है। लोग घबरा रहे हैं। परिवारों के सदस्य, बूढ़े लोग, जवान माता-पिता अपने सिलेंडर बुक करने के लिए लाइन में खड़े हैं। मोइत्रा ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने देश से झूठ बोला और कहा...