नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार संसद में पश्चिमी एशिया मामले पर चर्चा नहीं कराना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में नहीं आएंगे, क्योंकि वह दबाव में हैं। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में आमूलचूल परिवर्तन करने की लड़ाई चल रही है। इससे भारत की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान होने वाला है। पश्चिम एशिया एक जरूरी मुद्दा है, क्योंकि इसका सीधा असर ईंधन की कीमत और भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका से व्यापार समझौता कर लिया है। समझौते के बाद हमने स्टॉक बाजार का हाल देख लिया है। इस समझौते से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान होने वाला है। उन्होंने कह...