नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कार्यवाही के दौरान सदस्यों के देर तक आपस में बातचीत करने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही, उन्होंने प्रश्नकाल के वक्त संबंधित केंद्रीय मंत्री के उपस्थित नहीं रहने पर भी नाराजगी जताते हुए संसदीय कार्यमंत्री से संज्ञान में लेने और भविष्य में ऐसा न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे थे। एक प्रश्न का उत्तर दिए जाते वक्त संबंधित केंद्रीय मंत्री उपस्थित नहीं थे। केंद्रीय मंत्री के नहीं होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एमएसएमई के राज्य मंत्री कौन हैं। उस वक्त सदन में राज्य मंत्री भी उपस्थित नहीं थे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्य मंत्री से इस मामले को ध्यान में रखने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.