लखनऊ, अगस्त 3 -- यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान काफी हंगामे के आसार हैं। विपक्ष ने सदन में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। संसद परिसर में शुक्रवार को विपक्षी दलों की तरफ से राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर किए गए नाटक के बाद हंगामा मचा हुआ है। वाराणसी समेत कई जिलों में मामला थाने तक पहुंच गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां भी सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जा सकता है। विधानसभा में पहले दिन समाजवादी पार्टी के निजामाबाद आजमगढ़ के विधायक आलम बदी के निधन पर शोक का प्रस्ताव रखा जाएगा। मंगलवार 4 अगस्त को अनुपूरक बजट आएगा। सरकार कुछ जरूरी कामों के लिए अनुपूरक बजट लेकर आ रही है। विधानमंडल का मानसून सत्र काफी छोटा होगा। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे द्व...