भदोही, मार्च 27 -- भदोही, संवाददाता। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने अपने क्षेत्र की दो अहम समस्याओं को शुक्रवार शाम संसद में उठाया। गंगा नदी के कटान के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। सांसद ने सदन में कहा कि भदोही लोकसभा क्षेत्र गंगा के किनारे बसा है। बरसात के मौसम में कई गांव गंगा के कटान की वजह से प्रभावित हो जाते हैं। संसद में गांवों के नाम गिनाते हुए सरकार से आग्रह किया कि गंगा कटान को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। ताकि हर वर्ष कटान से प्रभावित हो रहे दर्जनों गांव की जनता को राहत प्रदान किया जा सके। रेलवे क्रासिंग पर आरओबी व अंडरपास का भी उठाया मुद्दा। इसके अलावां सांसद ने गोपीगंज के ककराही और माधोसिंह में रेलवे क्रॉसिंग पर जाम समस्या पर भी जोर दिया। वहां भारी ट्रैफिक जाम के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा की ...