संसद में सनातन के अपमान पर अग्रहरी समाज ने जताया आक्रोश
गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर। संसद परिसर में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु-संतों का भेष धरकर किए गए अमर्यादित कृत्य पर रविवार को अग्रहरी समाज ने बैठक कर आक्रोश जताया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष विमल अग्रहरी ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए पूजनीय संतों और गेरुआ वस्त्र का मज़ाक उड़ाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। महामंत्री व भाजपा कार्यकर्ता सुशील अग्रहरी बबलू ने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है, लेकिन विपक्षी गठबंधन के इशारे पर इसे नौटंकी का केंद्र बनाया जा रहा है। ऐसे बड़े पदों पर बैठे नेताओं को यह आचरण शोभा नहीं देता। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक शरद चंद्र अग्रहरी, मदन अग्रहरी, प्रहलाद अग्रहरी, ओम प्रकाश अग्रहरी, शिव प्रसाद अग्रहरी, अनूप अग्रहरी, उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रहरी, रितेश अग्रहरी, अरविंद अग्रहरी, मनोज अग्रहरी, मनीष अग्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.