आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर आल इंडिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा निकाली गई अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा शुक्रवार को आजमगढ़ जिले में पहुंची। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने दिवानी और कलक्ट्रेट कचहरी परिसर में मांगों को लेकर हुंकार भरी। दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएसन कार्यालय के समक्ष अधिवक्ताओं ने बैनर-पोस्टर के साथ सुरक्षा अधिनियम को लेकर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले वाराणसी से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का जिले की लालगंज तहसील में ठहराव हुआ। लालगंज तहसील परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह की अगुवाई में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का वकीलों ने जोरदार स्वागत किया। तहसील परिसर में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.