नई दिल्ली।, जुलाई 29 -- Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस के लिए संसद का यह मॉनसून सत्र कुछ अलग रंग लेकर आया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाज ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस दो खेमों में बंट चुकी है। ममता के 20 बागी सांसद एनसीपीआई नाम की एक पार्टी में शामिल हो चुके हैं। स्पीकर ओम बिरला के समक्ष इस विलय की मंजूरी की प्रक्रिया अटकी हुई है। हालांकि, ये सभी मंगलवार को एनडीए सांसदों की बैठक हुई तो वहां भी मौजूद रहे। इस सबके बीच ममता की करीबी सांसद महुआ मोइत्रा ने बागी गुट फिर फिर एकबार निशाना साधा है। आपको बता दें कि कागजों पर NCPI में शामिल होने वाले 20 बागी सांसदों को अभी भी तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधि ही माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्पीकर ने NCPI में विलय की उनकी अपील पर अभी तक कोई फैसला नहीं सुनाया है। लोकसभा में ब...