संतकबीरनगर, मार्च 29 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। श्रावस्ती के सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने देश की सबसे बड़े सदन संसद में दुसाध, ढाढ़ी समाज से जुड़ा अहम मुद्दा मजबूती के साथ उठाया। यह बातें अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लाल चन्द्र दुसाध ने कही। उन्होंने बताया कि जिस तरह सांसद ने लोक सभा में बताया उत्तर प्रदेश में दुसाध और ढाढ़ी समाज के लोग लाखों की संख्या में निवास करते हैं। लेकिन उन्हें अनुसूचित जाति का जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सांसद ने सदन में कहा कि कई परिवारों में एक ही सदस्य को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी किया जा चुका है। जबकि उसी परिवार के अन्य लोगों को प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है। इससे समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रह...