हाथरस, अगस्त 6 -- हाथरस, संवाददाता। आरटीआई एक्टिविस्ट प्रवीण वार्ष्णेय ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत लोकसभा सचिवालय से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि संसद भवन परिसर में कोल्ड ड्रिंक और शर्करा युक्त पेय पदार्थों पर प्रतिबंध है। जबकि आम नागरिकों के लिए इनकी बिक्री जारी है। बुधवार को प्रेस वार्ता में प्रवीण वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने 4 जुलाई को आरटीआई के माध्यम से लोकसभा सचिवालय से आठ बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि संसद भवन परिसर में कोल्ड ड्रिंक पर प्रतिबंध का आदेश और आधार क्या है। यदि यह पेय पदार्थ सांसदों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, तो 140 करोड़ आम नागरिकों के लिए खुले में क्यों बेचे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- 'जानने के अधिकार' याचिका पर राज्यों से जवाब मांगा साथ ही, उन्होंने स्कूलों और अस्पतालों में भी ऐसे ...