बलिया, दिसम्बर 13 -- बेल्थरारोड। लोकसभा में चर्चा के दौरान सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने किराए में हो रही मनमानी वृद्धि पर रोष जताते हुए कहा कि विमान कंपनियों द्वारा किराए में अभूत पूर्व वृद्धि कर आम जनमानस की जेब ढीली कर दी है। कंपनियों में नए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। सांसद विद्यार्थी ने कहा कि आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मियों की नियुक्ति कर कागजी खानापूरी की जा रही है,जबकि यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने में कोई कोर, कसर नहीं छोड़ी जाती। कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण उनसे ओवर टाइम के रूप में काम लिया जाता है। उन्होंने सरकार से जनता की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से यात्रा के कम किराए पर गंतव्य तक की छूट प्रदान करने की मांग की ताकि सर्व समाज को इसका लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.