बलिया, मार्च 16 -- सिकंदपुर। सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर 'विद्यार्थी' ने संसद में बिजली विभाग के स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं का मुद्दा संसद में उठाते हुए केंद्र सरकार से इस संबंध में विस्तार से जानकारी मांगी। इस पर विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक ने बीते 12 मार्च को लोकसभा में लिखित उत्तर दिया। इसमें मंत्री ने बताया कि देशभर में स्मार्ट मीटर की स्थापना जुलाई 2021 में शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक बिजली खपत के आधार पर सटीक बिल उपलब्ध कराना, मैनुअल मीटर रीडिंग में होने वाली त्रुटियों को कम करना तथा उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत की निगरानी की सुविधा देना है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि योजना के शुरुआती चरण में जागरूकता की कमी के कारण कुछ समस्याएं सामने आई थीं। इन समस...