नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली, वि. सं.। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की मार के बीच केंद्र सरकार वायु प्रदूषण के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को लोकसभा में इस विषय पर चर्चा संभव है। जी राम जी बिल के पारित होने के बाद प्रदूषण के मुद्दे पर नियम 193 के तहत शॉर्ट टर्म डिस्कशन कराई जाएगी। विपक्ष लंबे समय से वायु प्रदूषण पर चर्चा की मांग कर रहा था, खासकर उत्तर भारत में बढ़ते प्रदूषण स्तर को लेकर। सरकार की सहमति के बाद सदन में इस गंभीर समस्या पर सीमित समय की बहस होगी, जिसमें सांसद अपने सवाल और सुझाव रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...