नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Delhi Traffic Advisory: संसद के मॉनसून सत्र और कॉक्रोच जनता पार्टी की ओर से सोमवार को प्रस्तावित संसद भवन मार्च के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने तैयारी कर ली है। इसके तहत जंतर-मंतर और संसद भवन के चारों तरफ के इलाके को सुरक्षा के हिसाब से 16 जोन में बांटा गया है जिसमें छह हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी एवं अर्ध सैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे।नई दिल्ली में धारा 163 लागू नई दिल्ली जिले में बीएनएसए की धारा 163 को लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रदर्शन, रैली और मार्च प्रतिबंधित है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली जिला डीसीपी सचिन शर्मा ने रविवार को पुलिस मुख्यालय में बैठक की। बैठक में कहा गया कि किसी भी हालत में किसी प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से टालस्टाय मार्ग स्थित बैरिकेड को पार कर संसद भवन जाने की इजाजत नहीं दी जा...