संसद मार्च की तैयारी में बीएसएनएल कर्मचारी
देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून। बीएसएनएल एम्प्लॉइज यूनियन, एआईबीडीपीए और बीएसएनएलसीडब्ल्यूयू की केंद्रीय समन्वय समिति के आह्वान पर परिमंडल कार्यालय पटेलनगर में बीएसएनएल कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने सरकार से जल्द मांगों के निराकरण की मांग की है। प्रांतीय अध्यक्ष केएस सौन व जेपी कोठारी ने बीएसएनएल की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। परिमंडलीय सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वेतन संशोधन न मिलने से कर्मचारियों को भारी परेशानी हो रही है और संघर्ष ही इसका एकमात्र समाधान है। कहा कि 27 जुलाई को ट्विटर कैंपेन और 07 अगस्त को नई दिल्ली में संसद मार्च निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल कर्मचारियों का धरना जारी इस दौरान जगदम्बा प्रसाद और किशोरी लाल चमोली समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.