रांची, अक्टूबर 7 -- रांची। लखनऊ में आयोजित शिक्षकों के राष्ट्रीय अधिवेशन में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद मार्च करने का निर्णय लिया। फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव और अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव राम मूर्ति ठाकुर ने मांग की कि आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। उन्होंने शिक्षकों के सेवा शर्तों, वेतन व स्वास्थ्य सुरक्षा में पूरे देश में एकरूपता लाने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर बल दिया। झारखंड से फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव अजय सिंह और राजेश सिन्हा शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...