मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में शनिवार को 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर हुए हमले में शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रार्थना सभा में मेजर राजीव ढल ने बताया कि 13 दिसंबर 2001 को दुनिया के लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर भारत के संसद भवन पर आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला, पुनीत कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र वंश, सुमित कुमार शर्मा, ग्रंथ सिंह, राजीव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...