वाराणसी, अगस्त 1 -- वाराणसी। पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने संसद परिसर में सपा और कांग्रेस सांसदों द्वारा राममंदिर दान मामले को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन को फूहड़ करार देते हुए कहा कि इस तरह की शर्मनाक हरकत न सिर्फ संसद भवन की गरिमा के प्रतिकूल है, बल्कि सनातन धर्म की आस्था और साधु संत समाज का घोर अपमान है। इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा अफसोस तो इस बात पर है कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेता भी इस तरह की तमाशेबाजी में खुलेआम शामिल हैं। राहुल गांधी लगातार संसद के भीतर और बाहर अपनी हरकतों से नेता प्रतिपक्ष की गरिमा को गिरा रहे हैं। यह भी पढ़ें- हिम्मत है तो जूता लेकर मारो...; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद परिसर में नुक्कड़ नाटक पर भड़के संत संसद परिसर में विपक्ष की इस ओछी हरकत से देश का हिन्दू जनमानस और साधु संत बेहद आहत हैं। ...