नई दिल्ली, मार्च 27 -- संसद ने शुक्रवार को वित्त विधेयक 2026 को मंजूरी दे दी, जिससे आगामी वित्त वर्ष (1अप्रैल 2026 से शुरू) के लिए बजट प्रक्रिया पूरी हो गई। राज्यसभा ने संक्षिप्त चर्चा के बाद विधेयक को ध्वनिमत से लोकसभा को लौटा दिया। विधेयक पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारत सरकार ने स्थिति को संतुलित रखा है। इससे पहले लोकसभा ने 25 मार्च को 32 संशोधनों के साथ वित्त विधेयक को पारित किया था। राज्यसभा में चर्चा के दौरान उठे सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का पक्ष रखा। बजट में कुल व्यय: 53.47 लाख करोड़ रुपये(पिछले वर्ष से 7.7% अधिक) का प्रावधान है। इसमें पूंजीगत व्यय: 12.2 लाख करोड़ और सकल कर राजस्व: 44.04 लाख करोड़ रुपये है। सकल उधारी 17.2 लाख करोड़ रुपये है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.