बागपत, जून 15 -- खेकड़ा। भारत सरकार द्वारा देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित बनाई गई विशेष डॉक्यूमेंट्री सीरीज में खेकड़ा की धरती पर जन्मी वीरांगना नीरा आर्य को प्रमुख स्थान दिया गया है। यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए सम्मान और गौरव का क्षण मानी जा रही है। भारत सरकार की ओर से स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के जीवन और योगदान पर आधारित 26 एपिसोड की विशेष डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला तैयार की गई है। इस श्रृंखला के 16वें एपिसोड में स्वतंत्रता संग्राम में अपने अद्वितीय साहस और योगदान के लिए खेकड़ा की वीरांगना नीरा आर्य का उल्लेख किया गया है। देश के लाखों स्वतंत्रता सेनानियों में चुनिंदा महान वीरों और वीरांगनाओं में उनका चयन होना बागपत जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है। साहित्यकार तेजपाल आर्य, समाजसेवी मनोज जैन समेत इतिहास प्रेमियों और क्षेत्रवासियों...