नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- दिल्ली विधानसभा चूक के आरोपी सरबजीत सिंह को 8 दिनों की पुलिस हिरासक में भेज दिया गया है। सोमवार को वह विधानसभा की सुरक्षा तोड़ते हुए गेट नंबर 2 से अंदर घुस गया था और विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस के पास उसने गुलदस्ता भी रखा था। इसके बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस मामले में तुरंत ऐक्शन लेते हुए सरबजीत को तलाशना शुरू किया और 2 घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच सरबजीत को लेकर बड़े खुलासे किए गए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सरबजीत को दिल्ली के रास्तों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन फिर भी उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस काम में एक टैक्सी डाइवर ने उसकी मदद की थी। रिपोर्ट के मुताबिर द...