रिषिकेष, सितम्बर 29 -- ऋषिकेश, संवाददाता। संसद की अनुमान समिति के सदस्य सांसद एमके राघवन सहित कई अधिकारियों का दल परमार्थ निकेतन पहुंचा। उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की और भारतीय संस्कृति, सनातन परम्परा और आध्यात्मिक चेतना का अनुभव किया। मंगलवार को परमार्थ निकेतन में भारत की संसद की अनुमान समिति के सदस्य सांसद एमके राघवन पहुंचे। सांसद ने परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में गंगा आरती एवं यज्ञ में सहभाग किया। सांसद एमके राघवन ने कहा कि परमार्थ निकेतन की गंगा आरती एक दिव्य धार्मिक अनुष्ठान है जो प्रकृति, संस्कृति और मानवता के बीच सामंजस्य का संदेश देने वाली एक जीवंत परम्परा है। यह भी पढ़ें- 40 से अधिक विदेशियों की योग टीचर ट्रेनिंग शुरू उन्होंने कहा कि अनुमान समिति का यह अध्ययन दौ...