पटना, अगस्त 22 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति का महत्वपूर्ण बिहार दौरा रविवार से होगा। शनिवार को एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि मुझे बताते हुए खुशी है कि जिस संसदीय समिति की अध्यक्षता का दायित्व मेरे पास है, वह रविवार शाम पटना पहुंच रही है। समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 31 सांसद शामिल हैं। समिति सोमवार को पटना में केंद्र और राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें करेगी। इस दौरान राज्य में एयरपोर्ट्स और एयर कनेक्टिविटी के विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और रखरखाव के साथ-साथ बिहार की समृद्ध कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। समिति पटना स्थित बिहार संग्रहालय का भ्रमण भी क...