रामगढ़, जुलाई 9 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। रेलवे बोर्ड की बैठक में सांसद सीपी चौधरी ने पतरातू प्रखंड के किरीगढ़ा और अन्य गांव में रेलवे लाइन बिछाने के मामले को रखा। इसमें डीआरएम कार्यालय धनबाद में आयोजित संसदीय समिति की बैठक में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किरीगढ़ा गांव किरीगढ़ा गांव क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही बैठक की। इस संबंध में आजसू पतरातू प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि 8 जुलाई 2026 को पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के ग्राम किरीगड़ा, टेरपा, टोकीसूद और सांकुल के ग्रामीणों ने एक ज्ञापन रेल मंडल संसदीय समिति के बैठक में मंडल प्रबंधक धनबाद को गिरिडीह सांसद चंद प्रकाश चौधरी की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। यह भी पढ़ें- सांसद ने पलामू से बाबाधाम के लिए मांगी सीधी ट्रेन स...