पटना, अक्टूबर 11 -- लोजपा (रा) की प्रदेश संसदीय बोर्ड के बाद राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी निर्णय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अधिकृत कर दिया है। शनिवार को लोजपा (रा) की राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक दिल्ली में चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी से जुड़े सभी निर्णय का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया गया। चिराग ही अंतिम रूप से सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएंगे। बैठक में सांसद अरुण भारती, राजेश वर्मा, शाम्भवी चौधरी, वीणा देवी के अलावा पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति एवं तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। गौरतलब है कि दो दिन पहले लोजपा (रा) की प्रदेश संसदीय...