वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत पर मार्च निकाला गया। महिलाओं ने पद्मश्री चौराहे से संसदीय जनसंपर्क कार्यालय तक मार्च शुरू किया लेकिन पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। महिलाओं ने एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पद्मश्री चौराहे के पास सभा की। एसोसिएशन की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि महिलाओं को सवाल पूछने से पुलिस प्रशासन ने रोका है। यह निंदनीय है और लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। इस अवसर पर विभा वाही, सीमा, धनशीला, सोना, निशा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.