लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ सिविल सेवा परीक्षा-2024 की टॉपर शक्ति दुबे ने यूपी पुलिस के पॉडकास्ट में कहा है कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए। यह जरूर है कि इस परीक्षा में केवल एक प्रतिशत अभ्यर्थी ही सफल होते हैं, इसलिए दूसरा विकल्प भी तैयार रखना चाहिए। इस पॉडकास्ट में एसीपी नेहा त्रिपाठी ने शक्ति दुबे और उनके पिता सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र दुबे से कई पहलुओं पर संवाद किया। शक्ति के पिता ने बताया कि वह किस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी उसे तैयारी करने में मदद करते रहे। शक्ति दुबे ने अपने पांचवें प्रयास में यह सफलता हासिल कर पुलिस परिवार का मान बढ़ाया है। यूपी पुलिस का यह 15 वां पॉडकास्ट है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...