बिजनौर, अप्रैल 24 -- रेहड़। रेहड़ क्षेत्र के गाँव भगतावाला के लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की पांच छात्राओं ने जिले के टॉप टेन में जगह बनाई हैं। विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा कुमारी कुमारी मुद्रिका चौहान ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं। मुद्रिका चौहान गाँव सादकपुर निवासी किसान दुष्यंत सिंह की बेटी हैं। जबकि माता पूनम देवी एक कुशल गृहिणी के साथ-साथ एक अध्यापिका भी हैं।मुद्रिका ने विद्यालय की पढ़ाई, स्वाध्याय व अपनी माता से प्राप्त निर्देशन पर यह मुकाम पाया। मुद्रिका चौहान ने बताया कि उनके दादा पूरन सिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं पूर्व प्रधान) ने भी उनकी पढ़ाई में बहुत सहयोग किया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों ने जिले की सूची में बनाई जगह मोबाइल व सोशल मीडिया व बिना ट्यूशन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.