वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। नाव पर इफ्तार पार्टी प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने दो और नई धाराएं जोड़ते हुए गुरुवार को जिला जेल से आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एसीजेएम (नवम) अमित कुमार यादव ने 14 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पुन: जेल भेज दिया। उनके ऊपर नाविक को जान से मारने, नाव कब्जे में लेने की धमकी और आईटी एक्ट की धारा भी लगाई गई है। नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान मांसाहार के अवशेष गंगा में फेंकने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 14 आरोपी पकड़े। उन्हें शांतिभंग की आशंका में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर लेने की अपील की। कोर्ट ने 19 मार्च को जेल में बंद आरोपियों को तलब किया। इसके तहत देर शाम पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल से वज्र वाहन से कोर्ट लाया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर देने से पहले अदालत ने...