जामताड़ा, जनवरी 28 -- संशोधित/23 फरवरी को जामताड़ा व मिहिजाम में नगर निकाय चुनाव, 27 फरवरी को होगी मतगणना जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता कर नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर चुनाव कार्यक्रम एवं निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ ही जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। उन्होने बताया कि दोनों नगर निकायों में 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। जबकि मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से होगी। यह चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हल्के गुलाबी रंग तथा वार्ड पार्षद पद के लिए सफेद ...