इटावा औरैया, जनवरी 7 -- इटावा, संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व पोषण मिशन में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को जिला मुख्यालय पर मिलेट्स रोड शो का आयोजन किया गया। यह रोड शो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाला और लोगों को मोटे अनाज को लेकर जागरूक किया। सुबह विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने इस रोड शो को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रोड शो शास्त्री चौराहा, एसएसपी चौराहा और नुमाइश चौराहा होकर कृषि भवन के परिसर तक गया। इस रोड शो में विभाग की अधिकारी व कर्मचारी भी चल रहे थे जो लगातार लोगों को मोटे अनाज को लेकर जागरूक कर रहे थे। उप कृषि निदेशक आरएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण राजेंद्र प्रसाद, भूमि संरक्षण अधिका...