कटिहार, सितम्बर 26 -- कटिहार। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर कटिहार में भी जिला अध्यक्ष इशरत परवीन के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर गलत तरीके से पूरे देश में एसआईआर कराया। 11 करोड़ वोटर का नाम साजिश के तहत वोटर लिस्ट से हटाने का काम किया है। दोनों चुनाव आयुक्त ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विरोध किया और विरोध में 10 पत्र भी लिखें। इसी सवाल को लेकर राष्ट्रीय जनता दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन मौके पर प्रदेश सचिव मोहम्मद जाहिद, जिला प्रधान महास...