कटिहार, अगस्त 1 -- ​कुरसेला, निज प्रतिनिधि कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच तीनघरिया में हो रहे कटाव को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शनिवार को पटना से आई उच्चस्तरीय अभियंताओं की टीम ने तीनघरिया स्थित कटाव स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम में मुख्य अभियंता के साथ अन्य विशेषज्ञ अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने कटाव की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद अभियंताओं को कटाव रोधी कार्य निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। ​कटाव स्थल की स्थिति पर जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है। ​उन्होंने बताया कि पटना से आए अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। एसडीओ ने कहा फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प...