हाथरस, फरवरी 7 -- हाथरस। कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित मंशा देवी कोल्ड विसाना के पास गोवंश से बाइक टकरा गई। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रामहरि पाठक बीमार थे। आगरा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल से उनकी छुट्टी करा कर अपने घर भगना वापस आ रहे थे। कृष्ण मोहन पाठक पुत्र श्याम सिंह निवासी भगना और अपने ही गांव के निवासी छोटू उर्फ अरविंद पुत्र हरेंद्र सिंह दोनों एक ही बाइक से आगरा से अपने घर वापस आ रहे थे । तभी घना कोहरा होने के कारण विसाना से आगे मंशा देवी कोल्ड के पास रोड पर खड़े एक काले गोवंश से टकरा गई। बाइक चला रहे छोटू उर्फ अरविंद पुत्र हरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया ओर उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम को उसकी मौत हो गई ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.