कटिहार, मई 3 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस श्वान दस्ता के साथ सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सेमापुर थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार की है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि सेमापुर थाना में दर्ज मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर बारसोई थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- टेम्पो से 19.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार इस दौरान पुलिस ने स्वान दस्ता के साथ विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब कारोबारियों में...